वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी में शंख ले जाना भूल गए, फिर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- पंडित जी रॉक, एवरीबॉडी शॉक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 07:24 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शादी में पंडित जी अपना शंख ले जाना भूल गए, उसके बाद पंडित जी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Image

पंडित जी ने अनोखे अंदाज में किया शंखनाद (फोटा साभार - इंस्टाग्राम 'photography__by__yashu')

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में शंख ले जाना भूल गए थे पंडित
  • अनोखे अंदाज में बजाया शंख
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Pandit Ji Conch Shell Blowing Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी करा रहे एक पंडित जी को दिखाया जा रहा है, जो बीच शादी में कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखने के बाद पहले तो आप शॉक्ड हो जाएंगे। फिर आपकी हंसी निकल जाएंगी, जो रुकने वाली नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पंडित जी शादी कराते हुए दिखाई देंगे, लेकिन वे भूल जाते हैं कि शादी में शंख की भी जरूरत होती है और वे लाना भूल जाते हैं। लेकिन अब वे करें तो क्या करें? ऐसे में वे एक अनोखा जुगाड़ लगाते हैं, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे। दरअसल, शंख भूल जाने के बाद पंडित अपने मुंह से ही शंख की आवाज निकालते हैं और शादी पूरी करवाते हैं। लेकिन अगर आप वीडियो ना देखकर सिर्फ सुनें तो आपको लगेगा, जैसे सच में शंख बज रहा है। ऐसे में शादी में बैठे सभी लोग पंडित जी की इस कलाकारी को देखकर हंसने लगते हैं।

पंडित जी ने अनोखे अंदाज में किया शंखनाद

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। वैसे पंडित जी का यह वीडियो देखने के बाद आप एक ही बात कहेंगे- पंडित जी रॉक, एवरीबॉडी शॉक। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 'photography__by__yashu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article