Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से अपनी बाइक पर इतने लोगों को बिठा लिया, जितना आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो देखकर लोग बाइक चलाने वाले को 'हैवी ड्राइवर' की संज्ञा दे रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है।
वीडियो देखकर नहींं होगा यकीन
आप देख सकते हैं कि किसी सड़क किनारे एक बाइक सवार खड़ा है। वह सबसे पहले खुद बाइक पर सवार होता है। वहीं उसके पास कुछ बच्चे और दो महिलाएंं खड़ी होती हैं। बाइक सवार के ड्राइवर की गद्दी पर बैठने के बाद एक महिला सबसे पहले ड्राइवर के आगे दो बच्चों को उठाकर बिठाती है। इसके बाद वह महिला खुद ड्राइवर के पीछे बैठ जाती है। इसके बाद दूसरी महिला पहले एक बच्चे को महिला की गोद में बिठाती है। इसके बाद खुद बचे हुए एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर बाइक पर बैठ जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि एक ही बाइक पर इतने लोग कैसे बैठ सकते हैं। आप अगर गिनेंगे तो ड्राइवर को लेकर एक बाइक पर सात लोग सवार हैं। इसके बाद बाइक सवार शख्स गाड़ी स्टार्ट करके वहां से चल देता है। यह नजारा सामने आने के बाद कई लोग शख्स के जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोग शख्स पर भड़क रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे उसने अपने साथ-साथ बाइक पर बैठे अन्य लोगोंं की जान आफत में डाल दी। वीडियो को memes_pointofview नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
