सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए महिला ने पोस्ट किया- कैंसर है मुझे, फिर पति ने किया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 11, 2023, 02:26 PM IST

Ajab Gajab News: ताइवान की एक महिला इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसको लास्ट स्टेज का पैंक्रियाटिक कैंसर है। इसके बाद वह अपनी हेल्थ को लेकर अपने फैंस को लगातार फेक अपडेट दे रही थी। महिला को लगा था कि इससे उसे सहानुभूति मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया घिनौना काम
  • सोशल मीडिया पर बढ़ाना चाहती थी फॉलोअर्स
  • महिला को लगा था सहानुभूति से बढ़ेंगे फॉलोअर्स

Ajab Gajab News: आज के दिनों में बहुत सारे लोग पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने का सुरूर सवार रहता है। इस चक्कर में लोग किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसी क्रम में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बहुत ही घिनौना काम किया। दरअसल, इस महिला ने लोगों की सहानुभूति बटोरकर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने चाह। इसलिए लिए उसने सोशल मीडिया पर अपने बारे में झूठी कहानी गढ़ डाली।

woman followers

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बोला झूठ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए महिला ने बोला झूठ

महिला ने झूठी कहानी गढ़ते हुए लोगों से सहानुभूति हासिल करना शुरू कर दिया। महिला को लगा था कि इससे उसके फॉलोअर्स भढ़ जाएंगे। हालांकि, महिला के पति ने उसकी पोल खोलकर रख दी। महिला की सच्चाई जब लोगों को पता चली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। यह महिला है ताइवान की पॉपुलर फिटनेस इन्फ्लुएंसर मियां बाओबाओ। इस महिला इंफ्लुएंसर के फैंस इतने जबरदस्त थे कि उसकी हर बात पर यकीन करते थे। हालांकि, मिया ने बाद में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपने फैंस को झूठ बोला।

End of Feed