Biscuit Wala Aloo Pakoda: इंटरनेट पर पकौड़े का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। ऐसे में इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक महिला नजर आएगी, जो पकौड़ा बनाती नजर आ रही है, लेकिन पकौड़ा बनाने का तरीका देख आप एकदम से दंग रह जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि आपको ऐसा कुछ भी देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको बिस्किट वाले पकौड़े नजर आएंगे, जिसे एक महिला तैयार कर रही है। इस वीडियो में महिला पकौड़ा बनाने के लिए दो बिस्किट लेती है और फिर दोनों के बीच आलू प्लैटर भरकर उसे बेसन में लपेटकर छानती नजर आ रही है। ऐसे में यूजर्स महिला पर काफी भड़क रहे हैं और काफी कमेंट भी कर रहे हैं।
महिला ने बनाए बिस्किट वाले आलू पकौड़े
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस महिला ने तो हद ही कर दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आजकल लोगों को पता नहीं क्या हो गया है, फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। अब तक इस पोस्ट को 21 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। बता दें, इस पोस्ट को '@Shayarcasm' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
