Viral Video: टैटू बनाने का ऐसा भयानक तरीका देख कांप उठेंगे आप, कील-हथौड़े की मदद से कारीगर ने बनाई डिजाइन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 6, 2023, 02:43 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैटू आर्टिस्ट एक महिला के शोल्डर पर टैटू बना रहा है। लेकिन उसके कलाकारी करने का तरीका बिल्कुल अलग है, जिसे देखने के बाद आप भी एकदम से दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में कलाकार ने बनाया टैटू
  • टैटू बनाने के लिए किया कील-हथौड़े का प्रयोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tattoo Making With Hammer And Nails: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद दिमाग एकदम से हिल जाता है। ऐसे में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो काफी मजेदार भी है और खतरनाक भी। ऐसे में जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी हैरान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक टैटू आर्टिस्ट नजर आएगा, जो एक महिला के शोल्डर पर टैटू बनाता नजर आ रहा है। आमतौर पर आपने टैटू बनाने के लिए मशीन का उपयोग करते हुए देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में आप अनोखे तरीके से टैटू बनता हुआ देख पाएंगे। इस वीडियो में आर्टिस्ट कील-हथौड़े का प्रयोग करके महिला के शोल्डर पर टैटू बना रहा है, जो देखने में भी बेहद अनोखा है।

End of Feed