Watch: गाजर वाला तो खूब खाया, अब खाइए अंडे का हलवा, वायरल वीडियो पर मचा हंगामा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2024, 04:26 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा अनोखा हलवे का वीडियो वायरल है, जिसे आपने अभी तक देखा ही नहीं होगा। दरअसल, ये हलवा अंडे का बनाया गया है, जो एकदम स्वादिष्ट लग रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने बनाया अंडे का हलवा
  • हलवा देख मुंह में आ जाएगा पानी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ande Ka Halwa Viral Video: भारत के अधिकतर खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में वे अक्सर मिठाई ना होने पर गुड़ या हलवे का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक महिला अनोखा हलवा बनाती नजर आ रही है, जिसे आपने ना तो आज तक खाया होगा और ना ही कभी इसका जिक्र सुना होगा। तो आइए जानते हैं..

ande ka halwa viral video

अंडे का हलवा बनाते हुए महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला अंडे का हलवा बना रही है। सुनकर ही थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन ये सच है। इस वीडियो में आप अंडे का हलवा बनाने का पूरा प्रोसेस भी देख सकते हैं। हालांकि, जब आप वीडियो के आखिर में देखेंगे तो हलवा काफी स्वादिष्ट नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हलवा अंडे का नहीं बल्कि बेसन या मूंग के दाल का हो। हालांकि, कुछ यूजर्स महिला की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ महिला को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

End of Feed