वायरल न्यूज़

Funny Video: फव्वारे के पास जैसे ही पहुंची लड़की, हुआ ऐसा कांड, देख हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2024, 03:47 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जैसे ही फाउंटेन के पास जाती है, उसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

Image

फव्वारे में मस्ती करते हुए लड़की का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फव्वारे वाला मजेदार वीडियो
  • अचानक से बंद हुआ फव्वारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Fountain Funny Video: इंटरनेट पर मस्ती भरे काफी वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी के फव्वारे छूट पड़ते हैं। इस बार हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक फाउंटेन दिखेगा, जिसमें एक लड़की मस्ती करने के लिए जाती है लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखने हंसी आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की पब्लिक फाउंटेन में मस्ती करने के लिए जाती है। तभी फाउंटेन बंद हो जाता है और वह फाउंटेन के पानी से भीग जाती है और उसका पोपट हो जाता है। ऐसे में उसकी दोस्त और वह खुद हंसने लगती है। ऐसे में यूजर्स भी काफी मौज ले रहे हैं और उनका कहना है कि लड़की के साथ तो बड़ा खेल हो गया। हालांकि, यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

फव्वारे में मस्ती करते हुए लड़की का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसका तो बड़ा वाला पोपट हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगली बार से टाइमिंग देखकर जाना। बता दें, इस वीडियो को 'failarmy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7.96 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article