Ande Ka Halwa Viral Video: भारत के अधिकतर खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में वे अक्सर मिठाई ना होने पर गुड़ या हलवे का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक महिला अनोखा हलवा बनाती नजर आ रही है, जिसे आपने ना तो आज तक खाया होगा और ना ही कभी इसका जिक्र सुना होगा। तो आइए जानते हैं..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला अंडे का हलवा बना रही है। सुनकर ही थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन ये सच है। इस वीडियो में आप अंडे का हलवा बनाने का पूरा प्रोसेस भी देख सकते हैं। हालांकि, जब आप वीडियो के आखिर में देखेंगे तो हलवा काफी स्वादिष्ट नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हलवा अंडे का नहीं बल्कि बेसन या मूंग के दाल का हो। हालांकि, कुछ यूजर्स महिला की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ महिला को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
अंडे का हलवा बनाते हुए महिला का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब यही खाना बाकी रह गया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह देखने में तो काफी अच्छा दिख रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'asmagray9' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 21 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
