वायरल न्यूज़

Dance Video: रील्स बनाने का चढ़ा ऐसा बुखार, बच्चे के गिरने के बाद भी जारी रखा डांस, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 4, 2024, 07:45 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्लेटफॉर्म पर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान उसके हाथ से लगकर एक बच्चा गिर जाता है लेकिन फिर भी महिला का डांस नहीं रुकता है।

Image

बच्चे के गिरने के बाद भी रील बनाती रही महिला (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्लेटफॉर्म पर डांस करने लगी महिला
  • बच्चे के गिरने के बाद भी बनाती रही रील
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Reels On Platform Viral Video: इन दिनों लोगों में रील्स बनाने का क्रेज काफी बढ़ता नजर आ रहा है। लोग अपने आगे-पीछे बिल्कुल भी नहीं देखते हैं और रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई बार काफी लोगों को उनसे प्रॉब्लम्स भी होती हैं लेकिन अब क्या ही किया जा सकता है, उनके दिमाग में तो बस एक फितूर सवार है और वो है रील्स बनाने का। कुछ ऐसा ही इस वीडियो (Viral Video) में भी नजर आ रहा है, जिसमें एक महिला डांस करती नजर आ रही है लेकिन उसके बगल में क्या हुआ, उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, उसे सिर्फ डांस से मतलब है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला डांस करती दिखाई देगी। यह वीडियो किसी प्लेटफॉर्म का नजर आ रहा है। रील्स बनाने के चक्कर में महिला एक मासूम को हाथ लगाने की कोशिश करती है और फिर आगे आकर डांस करने लग जाती है, इस दौरान बच्चा गिर जाता है। लेकिन महिला को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपना रील्स बनाने में बिजी रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उसकी काफी थूं-थूं हो रही है और लोग जमकर उसकी क्लास लगा रहे हैं।

बच्चे के गिरने के बाद भी रील बनाती रही महिला

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) में दिख रही महिला को कुछ लोग उसकी मां बता रहे हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि ये रील्स आने वाले समय में लोगों के लिए काफी भारी पड़ने वाली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रील्स बनाने वालों का पता नहीं है, उन्हें कब-कहां दौरा पड़ जाएं, कोई कंफर्म नहीं है। इस वीडियो को अब तक 21 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@Observer4s' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article