Knitting Sweater With Tongue: सोशल मीडिया के जमाने में इंसान को कब-क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। पहले के लोग अपने टैलेंट को दिखाने के लिए तरस जाते हैं और कम ही लोगों को ये मुकाम हासिल हो पाता है कि वे अपना टैलेंट स्टेज पर जाकर दिखा पाएं। लेकिन अब सोशल मीडिया ने सभी के सपनों को जैसे एक मुकाम सा दे दिया हो। अब हर लोग रील्स बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर देता है और अपना टैलेंट के बल पर अपने नाम का डंका बजवा देता है।
मशीन की तरह जीभ से स्वेटर बुनती नजर आई लड़की (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Knitting Sweater With Tongue) में एक लड़की अपनी जीभ से स्वेटर बुनती नजर आ रही है। उसके इस कमाल को देखने के बाद आपकी आंखें भी चौंधिया जाएगी। दरअसल, वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि लड़की अपनी जीभ को एक मशीन की तरह चला रही है, जिसे हर कोई देखता रह जा रहा है।
मशीन की तरह जीभ से स्वेटर बुनती नजर आई लड़की
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जीभ है या मशीन। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लोगों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस कुछ दिखा लेते हैं और कुछ नहीं दिखा पाते। इस वीडियो को अब तक 4.6 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और काफी बार इसे शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Xudong1966' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
