Desi Woman Dance Video: इंटरनेट पर महिलाओं के कई सारी वीडियोज शेयर की जाती है, जो लोगों को काफी पसंद भी आती है। ऐसे में कुछ ऐसी वीडियोज भी कभी-कभी देखने को मिलती है, जिसे देखकर इतनी हंसी आती है कि चाहकर भी इंसान कंट्रोल नहीं कर पाता। इस वीडियो को देखने के बाद भी आपका कुछ ऐसा ही रिएक्शन आने वाला है। इस वीडियो में एक भाभी कुआं डांस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक देसी महिला कुआं डांस कर रही है। इस दौरान वह कुएं के एकदम किनारे पर खड़ी होकर भोजपुरी गाने पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन अगर जरा भी उनका पैर फिसलता तो वो सीधे कुआं में गिरती। ऐसे में यूजर्स के भी काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें वे सभी महिला के इस कलाकारी पर काफी मजे ले रहे हैं।
देसी महिला ने किया खतरनाक कुआं डांस
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाभी का डांस तो एकदम करारा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर भौजाई का पैर फिसलता तो इनका रेस्क्यू करना पड़ जाता। बता दें, इस वीडियो को '@PalsSkit' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 48.4 हजार से अधिक व्यूज आ चुका है और काफी लोग लाइक भी कर चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
