वायरल न्यूज़

Viral: पेस्ट्री में फंगस मिलने पर महिला ने किया पोस्ट, नजारा देख आप भी सहम जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक पेस्ट्री वाला पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें हैदराबाद की एक महिला को फंगस वाली पेस्ट्री मिली, जो कि एक पॉपुलर बेकरी से खरीदी गई थी।

Image

हैदराबाद के पॉपुलर बेकरी में मिली फंगल वाली पेस्ट्री (फोटो साभार - एक्स)

Fungus Infested Pastry: बाहर से फूड आइटम खरीदना सभी चाहते हैं और काफी लोग तो ऐसे होते हैं, जो खाना भी बाहर ही खाना पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण है कि बाहर का खाना काफी टेस्टी होता है। लेकिन कई बार बाहर का खाना इतना खराब मिल जाता है कि दिमाग का ही दही हो जाता है। हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला ने फंगल वाली पेस्ट्री ट्वीट की है।

सोशल मीडिया पर प्रीती बिश्वास नाम की एक महिला का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने एक पेस्ट्री की फोटो शेयर की है, जिसमें फंगस लगा हुआ नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में महिला ने लिखा है कि ये फंगस वाली पेस्ट्री हैदराबाद के पॉपुलर बेकरी 5th एवेन्यू बेकर्स की है, जो सैनिकपुरी में स्थित है। ये बेकरी पिछले 30 सालों से चल रही है। ऐसे में महिला ने बेकरी के खिलाफ कम्पलेन करने की बात भी कही है।

हैदराबाद के पॉपुलर बेकरी में मिली फंगल वाली पेस्ट्री

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो (X Viral Video) पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बाहर खाना अब कुछ भी सेफ नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि अधिकांश तौर पर ये बच्चे खाते हैं, जो उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को '@Preeti_Biswas' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.7 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article