Traffic Jam On Mount Everest: माउंट एवरेस्ट को तो आप सभी जानते हैं और बचपन से ही इसका नाम भी सुनते आ रहे हैं। कहते हैं इसकी चढ़ाई काफी मुश्किल है, इसके ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के चलते काफी लोग अपना ट्रैक आधे पर ही छोड़कर भाग जाते हैं। लेकिन जो इसे पूरा करता है। असली मजा वही जानता है। ऐसे में अगर आप भी इस ट्रैक को करने की सोच रहे हैं तो जरा इस वीडियो को देख लीजिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको माउंट एवरेस्ट का मनमोह लेने वाला दृश्य नजर आएगा। इस नजारे के साथ आपको पर्वतारोहियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलेगी। वीडियो और उसके कैप्शन के मुताबिक, यहां ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई है। इन सभी को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सभी एक गली में लाइन लगाकर चल रहे हो।
माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की लंबी कतार
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई मजाक नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एवरेस्ट की चढ़ाई को लोग अब इगो की तरह लेने लगे हैं। बता दें, इस वीडियो को 'everester.raj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18.8 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
