Weird Love Story: बहुत पुरानी कहावत है कब, कहां, किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी होती हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। वहीं, कुछ हमेशा के लिए अमर हो जाती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी इन दिनों लोगों के बीच छाई हुई है, जिसमें एक महिला को जेल में बंद कैदी से प्यार हो गया और अब वो हर दिन अपने प्रेमी को लव लेटर भेजती है। महिला का कहना है कि वो उससे बेइंतहा मोहब्बत करती है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
कैदी से हुआ महिला को प्यार
ये अनोखा मामला सामने आया है पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से, जहां सवानाह नाम की महिला को एक ऐसे शख्स प्यार हो गया, जो जेल में कैदी है। रिपोर्ट के अनुसार, सवानाह FIFO वर्कर हैं। पिछले कई सालों से उन्होंने अलग-अलग रिश्तों में धोखा खाए हैं। लेकिन, अब उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हुआ है, जो उनसे 15 हजार किलोमीटर दूर एक जेल में बंद है। सवानाह का कहना है कि उनके ब्वॉयपफ्रेंड एलेक्स में वो सारी खूबियां है, जो वो अपने प्रेमी में चाहती हैं। उनका कहना है कि एलेक्स स्वीट के साथ-साथ काफी केयरिंग भी है। इतना ही नहीं वो उनसे काफी प्यार भी करता है। लेकिन, दिक्कत ये है कि एलेक्स एक अमेरिकी कैदी है और नेवाडा जेल में बंद है।
अजब प्रेम की गजब कहानी
इस दूरी को मिटाने के लिए सवानाह एलेक्स को रोजाना खत लिखती हैं। दरअसल, 'Write A Prisoner' के तहत अमेरिका में लोगों को ये सुविधा दी जाती है कि वो जेल में बंद कैदियों को पत्र लिखकर बातचीत कर सकते हैं। सवानाह ने बताया कि उसने अन्य कैदियों को भी खत लिखे थे, लेकिन किसी का कोई खास जवाब नहीं आया। लेकिन, एलेक्स ने मुझे वापस खत लिखा। दोनों एक-दूसरे को लगातार खत लिखते रहे। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई और फिर प्यार हो गया। साल 2022 में दोनों रिश्ते में आ गए, लेकिन दोनों एक-दूसरे से कभी मिले नहीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया। आलम ये है कि अब इस प्रेम कहानी की हर तरफ चर्चा होती है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
