वायरल न्यूज़

OMG: यहां गाय ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, देखते ही लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 13, 2023, 12:17 PM IST

Ajab Gajab News: यूएसए के नेवाडा में गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसे देखकर मालकिन को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया था। हालांकि, बछड़ा ज्यादा दिनों तक जीविन नहीं रह सका।

Image

अजीबोगरीब बछड़ा (तस्वीर साभार- डेली स्टार)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय ने दिया अजीबोगरीब बछड़े को जन्म
  • दो सिर और एक धड़ के साथ पैदा हुआ था बछड़ा
  • बछड़े को देखकर लोग रह गए दंग

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को जोरदार झटका लगता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है यूएसए के नेवाडा से, जहां एक गाय ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, दिखने में गाय का बच्चा 'एलियन' की तरह लग रहा था। कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। तो आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब मामला?

'डेली स्टार' के मुताबिक, 38 साल की महिला किसान लेसली हुनेविल की गाय बच्चे को जन्म देने वाली थी। लेकिन, डिलीवरी में ज्यादा समस्या आ रही थी। डॉक्टर्स ने जब चेकअप किया तो पता चला कि बच्चा अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि गाय उसे जन्म दे पाए। लिहाजा, उन्हें हैरानी हो रही थी कि आखिर गाय को तकलीफ क्या हो रही है। लेकिन, विधि का विधान देखिए एक रात गाय ने बच्चे को जन्म दे दिया। गाय ने जिस वक्त बच्चे का जन्म दिया उस वक्त कमरे में काफी अंधेरा था और ठंड भी बहुत ज्यादा पड़ रही थी। लिहाजा, लेसली बच्चे को सही से नहीं देख पाईं। लेकिन, जब उन्होंने बच्चे को गौर से देखा, तो वह दंग रह गईं। क्योंकि, उसके एक नहीं बल्कि दो सिर थे।

दो सिर और एक धड़ के साथ पैदा हुआ बछड़ा

बच्चे के इस रूप को देखकर लेसली को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। क्योंकि, पहली बार वो इस तरह के बछड़े को देख रही थीं। उनका कहना है कि केवल 2500 में से एक बच्चे इस तरह के पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि बछड़े को दो सिर जबकि एक धड़ था। इतना ही नहीं सिर की तुलना में धड़ छोटा भी था। उन्होंने बताया कि ज्यादा दिन तक बछड़ा जीवित नहीं रह सका और उसकी मौत हो गई। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article