वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन निभा रहे थे शादी की रस्में, बीच में बंदर ने आकर मचा दिया जबरदस्त धमाल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 13, 2023, 10:24 AM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन के साथ खेल हो गया भाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • रस्म के दौरान बंदर ने बिगाड़ दिया सारा खेल
  • नजारा देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के वीडियो काफी शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Viral Video) तो काफी वायरल होते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) का एक और मजेदार वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें बंदर ने ऐसा खेल किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

किसी भी शादी में लोग जमकर मौज-मस्ती करते हैं। कई बार तो दूल्हा-दुल्हन भी धमाल मचा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको सैकड़ों-हजारों शादियों के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। यूजर्स भी इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं। लेकिन, इस वीडियो में कुछ अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की रस्में निभाई जा रही है। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर पीले चावल डाल रहे हैं। ठीक उसी वक्त एक बंदर वहां आ धमकता है और दूल्हे के सिर पर जा बैठता है। इसके बाद छलांग लगाकर वह दुल्हन के ऊपर चला जाता है। बंदर को देखकर दोनों घबरा जाते हैं। लेकिन, वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

बंदर ने लूट ली महफिल

इस मजेदार वीडियो को देखकर आप भी जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'navvandirababu'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन के साथ तो खेल हो गया भाई। कुछ का कहना है कि बंदर ने महफिल लूट ली। वहीं, कुछ का कहना है कि नजारा देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article