प्यार में अंधा होना... ये कहावत आपने कभी ना कभी किसी के मुंह से जरूर सुनी होगी। जब दो प्रेमियों के बीच किसी तरह की असमानता दिखाई देती है, तब लोग आमतौर पर इस तरह की कहावत का इस्तेमाल करते हैं। मगर कभी सुना है कि किसी सुंदर महिला को एक पेड़ से प्यार हो गया हो। वो भी सच्चा वाला। जानकर यकीन नहीं करेंगे कि अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। यहां एक अंग्रेज महिला को एक पेड़ से सच्चा प्यार हो गया। चौंक जाएंगे कि महिला को उस पेड़ को देखकर कुछ-कुछ होता है।
महिला को पेड़ से हुआ सच्चा प्यार
होश उड़ा देने वाला प्यार का ये अनोखा मामला कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया का है। महिला का दावा है कि पेड़ को देखकर उसे कुछ-कुछ होता है। उसे पेड़ से सच्ची मोहब्बत हो चली है। चौंक जाएंगे कि महिला खुद को इकोसेक्सुअल कहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला कनाडा के वैंकूवर में रहती है। उसका नाम सोन्या सेम्योनोवा (Sonja Semyonova) है। रिपोर्ट में बताया गया कि 45 साल की सेम्योनोवा को एक ओक ट्री से प्यार हो गया। इस अनोखे प्यार के पीछे सोन्या सेम्योनोवा बताती हैं कि साल 2020 में वो एक दिन मॉर्निंग वॉक पर थीं कि तभी उनकी नजर एक ओक ट्री पर पड़ी।
पेड़ के प्यार में पागल
45 साल की सेम्योनोवा कहती हैं कि उस पेड़ को देखते ही उन्हें कुछ-कुछ होने लगा। वो पेड़ को देखते ही उसकी तरफ खिंचती चल गईं। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक उस पेड़ के आसपास मॉर्निंग वॉक करते-करते पेड़ के साथ एक खास रिश्ता बन गया। वक्त के साथ ये रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वो उसके प्यार में पागल हो गईं। सोन्या सेम्योनोवा की पेड़ के प्रति फीलिंग्स होने लगी और उन्होंने पेड़ को अपना प्रेमी बना लिया। वो कहती हैं कि पेड़ को देखकर कुछ-कुछ होता है।
