Girlfriend Boyfriend Stunt Video: इंटरनेट पर हैरतअंगेज कारनामा को आपको खूब देखने को मिलेगा। इन कारनामों को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे और आपका दिमाग भी हिल जाएगा। स्टंट का ये खेल कई बार लोगों को मौत के मुंह में भी लेकर चला जाता है। ऐसे में अगर आप भी खतरों के खिलाड़ी हैं और आपको भी स्टंट वीडियोज पसंद आते हैं तो आपको ये वीडियो खूब पसंद आने वाला होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक कपल स्टंट का खतरनाक खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बिठाकर बाइक से स्टंट कर रहा है। बाइक के अगले पहिए को उठाकर वह हैरतअंगेज कारनामा भी दिखा रहा है, जो कमाल का है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा करना कई बार खतरनाक भी साबित हो जाता है। हालांकि, कपल के इस स्टंट को काफी पसंद किया जा रहा है।
गर्लफ्रेंड को बिठाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि छपरी इन वन फ्रेम। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या खतरनाक लड़की है! बता दें, इस वीडियो को 'itx_toxic_sa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 22 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
