Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर आंखें नम हो जाती हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। हंसते-हंसते पेट तक दुखने लगता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आज खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो एक ऐसी महिला से जुड़ा है जो खुद को अंग्रेजी में अंग्रेज समझती है।
मजेदार वीडियो देखकर आज हंसी रोकना मुश्किल होने वाला है। (Photo/Instagram)
देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
महिला के सामने एक यूट्यूबर भी खड़ा है जो ऑन कैमरा उससे बेहद सामान्य यानी पांचवा क्लास के बच्चे का सवाल पूछता है। महिला सवाल सुनती है मगर जवाब देने की बारी तब मानो उसकी बत्ती गुल हो गई। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे यूट्यूबर महिला के सामने माइक लेकर खड़ा है। वो अंग्रेजी भाषा से जुड़ा सवाल पूछता है। पूछा जाता है कि उसकी अंग्रेजी स्ट्रांग है या फिर वीक है? महिला जवाब देती है कि उसकी अंग्रेजी स्ट्रांग है। अब इतना सुनना था यूट्यूबर तपाक से अंग्रेजी में अपना परिचय देने के लिए कहता है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें मजेदार वीडियो
अब महिला इसके बाद जो कुछ कहती है सुनकर इतनी हंसी आएगी कि पेट तक दुखने लग जाएगा। इसमें देखेंगे महिला परिचय के जवाब में सिर्फ इंग्लिश ही कह पाती है। उससे जितनी बार सवाल होता है बेचारी सिर्फ इंग्लिश ही कहती है। मालूम हो मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
