वायरल न्यूज़

Video: भोजपुरी गाने का दीवाना निकला सांप! मोबाइल पर टकटकी लगाकर देख रहा था खेसारी लाल यादव का गाना

Viral Video: आप देख पाएंगे कि मोबाइल पर भोजपुरी गाने का वीडियो चल रहा है। मोबाइल में आपको भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना चलता नजर आएगा। वहीं सांप टकटकी लगाकर मोबाइल की तरफ ही देख रहा है।

Image

मोबाइल में गाना देख रहा था सांप (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह जाती हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो पाता है कि ऐसा भी हो सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है। यह वीडियो एक सांप से जुड़ा है। वायरल वीडियो में एक सांप कुछ ऐसा काम करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाएगा।

वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में आप एक सांप को मोबाइल के सामने खड़ा देख पाएंगे। आप देख पाएंगे कि मोबाइल पर भोजपुरी गाने का वीडियो चल रहा है। इसमें भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का गाना चलता नजर आएगा। वहीं सांप टकटकी लगाकर मोबाइल की तरफ ही देख रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह मोबाइल में गाने को देख रहा है। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि सांप भी भोजपुरी गानों का दीवाना लगता है। सबसे पहले आप देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोबाइल पर खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दूबे का बहुचर्चित गाना 'टूट जाई राजा जी पलंग सांगवान के' बज रहा है। मोबाइल जमीन पर रखा हुआ है और सांप इस गाने को टकटकी लगाकर देखता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanatani_suraj_yadav_87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article