Fish Tea Viral Video: इंटरनेट पर चाय बनाने का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसे देख यूजर्स महिला को काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को जब आप देखेंगे तो आप भी शायद महिला को काफी कुछ सुना दे। इस वीडियो में महिला मछली वाली चाय बना रही है, जो बिल्कुल अजीब लग रहा है। इस पर काफी यूजर्स का कहना है कि फेमस होने के लिए कुछ भी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला चाय में पहले तो मछली का एक पीस डालती है फिर उसे चाय में अच्छे से पकाती है और फिर चाय के साथ उस मछली के पीस को सर्व भी करती है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से हिल जाएगा। आलम ये है कि हर लोग इस वाहियात सी चाय को कुछ न कुछ सुना ही रहे हैं।
महिला ने चाय में डालकर पकाई मछली
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद तो लगता है कि चाय पीना ही छोड़ना पड़ेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी चाय तो इंसान देखकर ही मर जाए। इस वीडियो पर अब तक 57 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@price_trader_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
