Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर तो हर रोज कई सारे वीडियोज (Viral Video) अपलोड होते है, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा और आप भी इस शख्स की कारीगरी देख दंग रह जाएंगे। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर खूब बवाल मचा रहा है। आलम ये है कि लोग इसे काफी लाइक भी कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।
Image Credit - Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चाइनीज शख्स ने जुगाड़ से ऐसी चीज बनाई है, जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो में शख्स ने जुगाड़ से एक मैकेनिकल डंकी बनाई है, जो बिल्कुल वैसी ही चाल में चल रही है, जैसे कि गधा चलता है। शख्स की इस कारीगरी को देख अब लोग उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
जुगाड़ का सबसे खतरनाक वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शख्स ने तो साइंटिस्टों को भी फेल कर दिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं दिमाग का असली इस्तेमाल। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@homo_futuruss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
