Viral Video: दुल्हन के गले में माला डाल रहा था दूल्हा, अचानक एक लड़की ने लड़के को जमकर धो दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के दौरान एक लड़की स्टेज पर पहुंच गई और दूल्हे को पीटने लगी। स्टेज पर जिस तरह का नजारा था उसे देखकर लोग दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • वरमाला के दौरान दूल्हे के साथ हुआ खेल
  • स्टेज पर लड़की ने दूल्हे को जमकर धो दिया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो काफी फनी होते हैं, जबकि कुछ वीडियो (Funny Video) हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। यूजर्स इन वीडियो (Today Trending Video) को काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो (Bride Groom Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप ना केवल हैरान होंगे, बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने दूल्हे को जमकर धो दिया।

bride groom video

लड़की ने दूल्हे को जमकर पीटा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

किसी भी शादी में आपको कोई ना कोई धमाल मचाते हुए जरूर नजर आएगा। कभी दूल्हा-दुल्हन माहौल जमाते नजर आ जाते हैं। तो कभी दोस्त-यार अजीबोगरीब हरकत से महफिल लूट लेते हैं। कई बार तो ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने वाला होता है कि अचानक एक लड़की स्टेज पर पहुंचती है और दूल्हे को जोरदार एक लात मारती है। दूल्हा जमीन पर गिर पड़ता है, उसके बाद लड़की दूल्हे को ताबड़तोड़ घूंसे मारने लगती हैं। उसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed