वायरल न्यूज़

Video: आराम से बैठा था पालतू जानवर तभी आ धमका दानव, मुंह खोला और जिंदा निगल गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2023, 01:19 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पालतू जानवर आराम से बैठा था कि तभी शिकारी दानव वहां पहुंच गया। उसने मुंह खोला और बेचारे को जिंदा निगल गया।

Image

पालतू जानवर को निगल गया धरती का दानव। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
पालतू जानवर को जिंदा निगल गया ये दानव
कुछ ही सेकंड में कर लिया शिकार
वीडियो देखकर हैरान हुए नेटिजन्स

Wild Animal Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी सकता है। अभी एक ऐसा दिमाग घुमा देने वाले वीडियो सामने आया है। वीडियो पालतू जानवर बकरी से जुड़ा है, जो आराम से एक जगह बैठी है। मगर तभी जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों में शामिल कोमोडो ड्रैगन की उसपर नजर पड़ी और हमला कर दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई होश उड़ा देगा। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शिकार पर कोमोडो ड्रैगन का खतरनाक हमला

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि जंगल का दानव कोमोडो ड्रैगन शिकार की तलाश में था। वो यहां वहां शिकार की तलाश में घूमता है, मगर कहीं कुछ नजर नहीं आया। मगर तभी उसकी नजर बकरी पर पड़ी, जो आराम से धूप बैठी है। अब ड्रैगन ने उसे अपना शिकार बनाने का प्लान बनाया। वो धीरे-धीरे बकरी के पास पहुंचा। इधर बकरी का अभी भी ध्यान नहीं जाता कि मौत उसके इतने करीब पहुंच चुकी है। मगर जब तक उसे खतरे का अहसास हुआ कोमोडो ड्रैगन उसके बिल्कुल करीब पहुंच चुका था। उसने बिना सेकंड की देरी के तुरंत हमला कर दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

जिंदा निगल गया शिकार

देखकर हैरान हो जाएंगे कि शिकारी दानव ने एक झटके में बकरी का पूरा अपने मुंह में दबोच लिया। अगले ही सेकंड उसे पटकने लगा। मानो उसे मारकर पेट का निवाला बनाएगा। मगर चौंक जाएंगे कि ड्रैगन ने उसे जिंदा ही निगलना शुरू कर दिया। उसने बकरी का मुंह पकड़ा, फिर पूरा शरीर निगल गया। शिकार को निगलने के बाद कोमोडो ड्रैगन ऐसे खड़ा रहा मानो कुछ हुआ ही नहीं। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर discoverywildanimalnature98 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article