Animal Attack Video: सोशल मीडिया में अभी एक वीडियो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। वीडियो एक लड़का और लड़की से जुड़ा है। दोनों नदी में पवित्र स्नान लेने पहुंचे हैं। मगर दोनों का स्नान पास खड़े बंदर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बंदर ने इसके बाद लड़के के साथ जो कुछ किया शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल बंदर ने जैसे ही दोनों को एक साथ स्नान करते देखा तो पागल हो गया। वो दौड़कर किनारे पर पहुंच गया। इसमें बंदर का गुस्सैल रूप साफ देखा जा सकता है। इधर पानी में खड़ी लड़की भी बुरी तरह डर गई। वो बंदर को किसी तरह भगाने की कोशिश करती है। मगर थोड़ी ही देर में उसे समझ आ गया कि बंदर लड़के पर गुस्सा है। फिर क्या था लड़की धीरे से निकल गई।
स्नान करने आए लड़के पर बंदर का हमला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
लड़के के पीछे पड़ गया बंदर
मगर लड़का अभी भी पानी में खड़ा है। उसके ठीक सामने बंदर भी खड़ा है। बंदर किसी तरह लड़के के बाहर निकलने के इंतजार में है, मगर लड़का अपनी जगह से हिलता तक नहीं है। अब लड़के के पानी से बाहर ना निकलने पर बंदर ने खुद छलांग लगा दी और लड़के के कंधे पर बैठ गया। इधर घबराया लड़का बुरी तरह चिल्लाने लगा। वो किसी तरह पानी से बाहर निकला और दौड़ लगा दी। हैरान हो जाएंगे कि लड़के को भागता देख बंदर एक फिर उसके पीछे पड़ गया। उसने लड़को को काफी दूर तक खदेड़ दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।यहां इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो
लड़के पर हमला करते हुए बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर comedynation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
