वायरल न्यूज़

Video: गेट से नहीं मिल रही थी जगह तो खिड़की के सहारे बस में घुस गईं बहूरानी, देखकर लोग बोले- क्या बात है

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 19, 2023, 03:24 PM IST

Viral Video: यह महिला छठ और दीवाली की भीड़ में बस से अपने घर जा रही थी। जब गेट से बस में घुसने की जगह नहीं मिली तो महिला ने जो किया, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

गेट से बस में घुसी महिला (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अलग वीडियो देखने को मिलता है। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स का दिल दहलाने वाले होते हैं तो कई वीडियो हंसी-मजाक वाले होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो ऐसा है, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो एक महिला से जुड़ा है। दरअसल, यह महिला छठ और दीवाली की भीड़ में बस से अपने घर जा रही थी। इस दौरान उसे गेट से बस में घुसने की जगह नहीं मिली।

वीडियो देखकर यूजर्स हुए हैरान

जब गेट से बस में घुसने की जगह नहीं मिली तो महिला ने जो किया, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि महिला ने घूंघट डाला हुआ है। इस वजह से लोग महिला को बहूरानी बोल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के गेट पर काफी ज्यादा भीड़ है। लोग बस में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भीड़ की वजह से लोग बस के भीतर घुसने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से बस के यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि बहूरानी भी बस में सवार होने पहुंची थीं। हालांकि, गेट पर भीड़ होने की वजह से वह बस में घुस नहीं पाती हैं। वहीं उनके पति जोर जबरदस्ती करके बस में घुस जाते हैं। इसके बाद पति अपनी पत्नी को खिड़की की तरफ बुलाते हैं। आप देख सकते हैं कि बहूरानी सबसे पहले अपने चप्पल अपने पति को पकड़ाती हैं। इसके बाद खुद भी पति का हाथ पकड़कर खिड़की के सहारे ही बस के अंदर घुस जाती हैं। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article