वायरल न्यूज़

Video: प्रेमी के साथ देखी पत्नी तो मिटा दिया सिंदूर, पति ने फिर मंगलसूत्र भी खुद उतार लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 19, 2023, 12:37 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि पति ने जब पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा तो उससे रिश्ता खत्म करने का फैसला।

Image

प्रेमी के साथ देखी पत्नी तो ने कर दिया आजाद। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी
  • पति ने वापस लिया मंगलसूत्र
  • सिंदूर भी खुद मिटा दिया

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता हैं कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता हैं कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर पति ने फिर जो कुछ किया सचमुच चौंक जाएंगे।

उतार से लिया पत्नी को पहनाया मंगलसूत्र

पत्नी से इतना बड़ा धोखा मिलने के बाद भी पति उसे कुछ नहीं कहता। इसके उलट उसने खुद दोनों के रास्ते से हट जाने का फैसला लिया। वीडियो में देखेंगे कि जिस हाथ से कभी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा, पति उसी हाथ से पत्नी की मांग का सिंदूर मिटा देता है। वीडियो में आगे देखेंगे कि उसने पत्नी के गले में पहनाया मंगलसूत्र उतार लिया। इसमें देखेंगे कि पति जब मंगलसूत्र उतारता है तब पत्नी के चेहरे का भाव अचानक बदल गया। मानो उसे अपनी गलती का अहसास हो। मगर पति के हाथ नहीं ठहरते। इसके बाद उसने पति को आजाद कर दिया।

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो

पत्नी को अपनी जिंदगी से निकालते हुए पति का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article