वायरल न्यूज़

VIDEO: डॉगी का शिकार करने पहुंच गया तेंदुआ, मगर हुआ ऐसा हाल नानी याद आ गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 18, 2025, 12:21 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि भूखे तेंदुए ने गलती से ऐसा शिकार चुन लिया जो बाद में उसी पर भारी पड़ गया। खुद तेंदुआ शिकार के हाथों शिकार होने से बाल-बाल बच पाया।

Image

गलत शिकार चुनने की गलती कर गया तेंदुआ। (Photo/X.com)

Viral Video Today: दुनिया के सबसे फुर्तीले और खतरनाक शिकारी की बात होती है तब तेंदुए का नाम दिमाग में पहले आता है। यकीनन तेंदुआ रफ्तार के मामले में इतना तेज है कि कोई शिकार उससे शायद ही बच पाता है। माना जाता है कि तेंदुआ इतनी तेजी से शिकार पर झपटता है कि कुछ पता नहीं चलता है। अभी शिकार करने पहुंचे एक ऐसे ही तेंदुए का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें तेंदुआ पेड़ से बंधे हुए डॉगी का शिकार करने पहुंच गया। मगर उसने जैसे ही हमला किया बेचारा खुद ही फंस गया। मानो उसे नानी याद आ गई हो। तेंदुआ समझ गया कि डॉगी का शिकार करना आसान काम नहीं है।

तेंदुए ने चुन लिया गलत शिकार

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में है। काफी खोजने के बाद भी उसे शिकार नजर नहीं आया। मगर आखिर में उसे पेड़ से बंधा हुआ पालतू डॉगी दिखाई दिया। फिर क्या था तेंदुआ तुरंत शिकार की तरफ बढ़ा और पलक झपकते ही हमला कर दिया। मगर कुछ ही सेकंड में उसे समझ आ गया कि गलत शिकार चुन लिया। फ्रेम में देखेंगे कि तेंदुए के हमला होते ही डॉगी शिकारी पर ही हावी हो गया। वो उसपर लगातार हमला करता है। इधर शिकारी अब खुद की जान बचाने में जुट जाता है।

हैरान कर देगा ये वीडियो

आखिर में देखेंगे कि तेंदुआ अब बस किसी तरह खुद को छुड़ाने की कोशिश में जुटा है। आखिर में डॉगी से छुटने के बाद तेंदुआ गोली की रफ्तार से फरार हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @askbhupi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article