वायरल न्यूज़

VIDEO: मौका देखकर हिरण पर झपट पड़ी शेरनी, मगर निकल गई सारी हेकड़ी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 30, 2024, 07:25 AM IST

Wild Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शेरनी जिसे आसान शिकार समझ रही थी उसी हिरण ने बेचारी की सारी हेकड़ी निकाल दी। शेरनी चाहकर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई।

Image

हिरण पर झपट पड़ी शेरनी। (Photo/Instagram)

Wild Animal Fight Video: जंगल में शेरनी को सबसे खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। शिकार के मामले में ये जंगल के राजा शेर से भी एक कदम आगे रहती हैं। शेरनी एक ऐसी शिकारी है जो किसी के पीछे पड़ जाए तो मुश्किल से ही शिकार छोड़ती है। मगर कभी सोचा है कि उसी शेरनी की कोई शाकाहारी जानवर ही हेकड़ी निकाल दे। वो शेरनी को इतनी बुरी तरह पटक दे कि बेचारी ठीक से खड़ी भी ना हो पाए।

हिरण ने निकाली शेरनी की हेकड़ी

हैरान हो जाएंगे मगर सोशल मीडिया की दुनिया में अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि शेरनी शिकार की तलाश में घात लगाए बैठी थी। एकाएक उसकी नजर अकेले घूम पर हिरण पर पड़ी। शेरनी ने तुरंत उसे दबोचने का प्लान बना लिया। आगे देखेंगे कि शेरनी ने रडार में आते ही शिकार पर हमला कर दिया। वो उछलकर हिरण की गर्दन पर बैठ गई और उसे नीचे गिराने की कोशिश करने लगी।

मगर फ्रेम में इसका बाद सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल शेरनी जिस हिरण का शिकार करने पहुंची, वो बहुत बहादुर निकला। उसने खुद पर हमला होते ही रफ्तार पकड़ ली और शेरनी को गर्दन की ताकत से जमीन पर पटक दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने का मन करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि शेरनी की हेकड़ी निकालने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर inside_nature1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article