वायरल न्यूज़

अपने बच्चे के लिए अजगर से भिड़ गई मां कंगारू, हैरान कर देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 25, 2024, 02:35 PM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि फीमेल कंगारू ने जैसे ही अजगर को नन्हें कंगारू को निगलते हुए देखा उसने तुरंत हमला कर दिया।

Image

बच्चे को बचाने के लिए अजगर से भिड़ गई फीमेल कंगारू। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • नन्हे कंगारू को निगलने लगा अजगर
  • अपने बच्चे को मुश्किल में देख पागल हुई फीमेल कंगारू
  • देखते ही कर दिया हमला

Animal Fight Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि जिसे देखकर बहुत हंसी आती है तो कभी हम चौंक जाते हैं। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक फीमेल कंगारू अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक अजगर से भिड़ गई। उसने अपनी जान की जरा भी परवार नहीं की और अजगर पर लगातार हमला करत रही।

नन्हे कंगारू को निगलने लगा अजगर

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि फीमेल कंगारू खाने की तलाश में जंगल में पहुंची। मगर थोड़ी देर बाद जब वो वापस लौटी तो होश उड़ गए। वो जिसके लिए खाना लेने पहुंची थी उसे ही विशाल अजगर ने दबोच रखा है। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि नन्हे कंगारू को खतरे में देखकर फीमेल कंगारू दौड़ी चली आई और अजगर पर हमला कर दिया। वो नन्हे कंगारू को छुड़ाने की जीतोड़ कोशिश करती है। इधर अजगर भी अपना शिकार जकड़ता चला जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

नन्हे कंगारू को बचाने के लिए अजगर पर हमला करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर wildanimal9030 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article