Viral: टॉय स्टोर में आकर बैठ गया असली डॉगी, मजाल है कोई खोजकर दिखा दे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 20, 2024, 06:50 AM IST

Brain Test: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। तस्वीर टॉय स्टोर की है, जिसमें एक असली डॉगी भी छिपा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में नजर आते हैं खिलौने
  • मगर इसमें छिपा है असली डॉगी
  • मजाल है कि कोई खोजकर दिखा दे

Optical Illusion Photo: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें यहां सबसे ज्यादा शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरें जिन्हें हल करने में दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर खुद से जवाब नहीं खोज पाते हैं। हालांकि ऐसी कोशिश से आंखों की अच्छी कसरत भी होती है। अभी दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। मगर मजाल है कि कोई इस तस्वीर को हल करने के दिखा दे।

Viral Photo

तस्वीर में छिपा है असली डॉगी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

तस्वीर में छिपा है असली डॉगी

वायरल तस्वीर टॉय स्टोर से जुड़ी नजर आती है। इसमें हर जगह सिर्फ खिलौने नजर आते हैं। तस्वीर में पांडा, जिराफ, बत्तख और उल्लू के अलावा तरह-तरह के खिलौने हैं। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में एक असली डॉगी भी आकर बैठ गया है। डॉगी नजरों के ठीक सामने ही है, मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो दस सेकंड के भीतर उस असली डॉगी को खोजकर दिखाइए। अगर दिए गए समय में या अभी तक असली डॉगी नहीं खोज पाएं हैं तो इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

End of Feed