वायरल न्यूज़

मगरमच्छ के गढ़ में ही उसे हराकर आ गया भैंसा, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 20, 2024, 02:00 PM IST

Wild Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि भैंसा पानी में था कि तभी मगरमच्छ का हमला हो गया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच चौंक जाएंगे।

Image

मगरमच्छ को हराकर पानी से जिंदा निकल आया भैंसा। (photo/YouTube)

Wild Animal Fight Video: जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों की बात आती है तो दिमाग में मगरमच्छ नाम का पहले आता है। यकीनन मगरमच्छ जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में टॉप आता है। ये इतना खतरनाक है कि जंगल का राजा शेर भी इससे भिड़ने की जल्दी हिम्मत नहीं करता है। अगर मगरमच्छ पानी है तो मजाल है कि कोई उसके करीब भी भटकने की हिम्मत कर जाए। पानी में मगरमच्छ की ताकत इतनी बड़ जाती है कि मुश्किल ही कोई शिकारी उसे हरा पाता है। मगर क्या हो जब उसी मगरमच्छ के गढ़ में कोई शिकारी पहुंच जाए और जिंदा वापस लौट आए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

मगरमच्छ को हराकर लौटा भैंसा

वायरल वीडियो में देखेंगे कि शिकार ना सिर्फ पानी में गया बल्कि मगरमच्छ ने भी उसपर हमला कर दिया। मगर मगरमच्छ उसे अपने मुंह का निवाला बना पाता सारा खेल पलट गया। शिकार मगरमच्छ को उसी के गढ़ में हराकर वापस लौट आया। दरअसल वायरल वीडियो जंगली भैंसे से जुड़ा है। देखकर मालूम होता है कि जंगली भैंसा पानी पीकर वहीं आराम करने लगा। इधर भैंसे को पानी में देखा तो शिकारी मगरमच्छ तुरंत अलर्ट हो गया। उसने मगरमच्छ को शिकार बनाने का प्लान बनाया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि मगरमच्छ धीरे-धीरे भैंसे के पास पहुंचता है और अभी तक शिकार को शक नहीं हुआ।

यहां देखिए वीडियो

अब एकाएक मौका पाकर मगरमच्छ ने तुरंत हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे पूरी तरह काबू में कर पाता इससे पहले ही भैंसे ने पूरी ताकत लगा दी। वो पूरी ताकत से खड़ा हुआ और मगरमच्छ को पानी में पटखनी देखकर बाहर निकल आया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। मालूम हो कि वीडियो यूट्यूब पर Maasai Sightings नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article