Animal Fight Video: साथी को फंसा देखकर शेरों से भिड़ गया भैंसा, अकेले ने सबको पटक दिया | हैरान करेगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 04:14 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि अकेले भैंसे ने शेरों के झुंड पर हमला कर दिया और उन्हें पीछे हटने पर मजूबर कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अकेले भैंसे ने पटक दिए शेर।
  • साथी को घिरा देखकर भड़क गए भैंसे।
  • पीछे हट गए ताकतवर शिकारी।

Wild Animal Video: जंगल में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि बड़े से बड़ा जानवर इसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। शेर अकेला ही झुंड से शिकार खींच लाता है। मगर क्या हो जब शिकारी ही उसे चुनौती देने पहुंच जाए। वो उसे सिर्फ चुनौती ना दे बल्कि उठा-उठाकर पटक डाले। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो शेर के झुंड से जुड़ा है जिसने भैंसे का शिकार कर लिया और उसे मुंह का निवाला बनाने ही वाले था कि तभी चमत्कार हो गया।

​Wild Animal Fight Video

भैंसे ने शेरों को पटक दिया. फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीनशॉट।

अकेले भैंसे ने पटक दिए शेर

हैरान करने वाले नजारे में आगे देखेंगे कि शेरों का झुंड भैंसे को मुंह का निवाला बना ही रहा था कि तभी उसके साथी वहां आ पहुंचे। अपने साथी को शेरों के पंजों में फंसा देखकर पूऱा झुंड आक्रामक हो गया। मगर शेरों को सामने खड़ा देखकर कोई आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मगर फ्रेम में तभी हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल झुंड से एक भैंसा शिकारी शेरों के करीब पहुंच गया। उसका उग्र रूप देखकर शेर भी एक बार को सहम गए और पीछे हटने लगे। मगर भैंसा मानो गुस्से से पागल हो गया।

पीछे हट गया शेरों का झुंड

फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि भैंसा शेरों के बिल्कुल करीब पहुंच गया और जो सामने आया, उसे उठा-उठाकर पटकने लगा। भैंसे को इतना गुस्सैल देखकर शेर भी शिकार छोड़कर पीछे पट गए। शेरों और भैंसे के बीच आमने-सामने का ये दृश्य किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वायरल वीडियो शेरों और भैंसे को बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed