वायरल न्यूज़

Optical Illusion: जौहरी वाली होनी चाहिए नजर, तभी खोज पाएंगे तस्वीर में गलती, केवल 7 सेकंड का है समय

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 27, 2023, 03:50 PM IST

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। इस तस्वीर में एक गलती दी गई है, जिसे ढूंढकर बताने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 7 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में गलती ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए मिला केवल 7 सेकंड का समय

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की तो हर रोज काफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें भी होती हैं जो दिमाग घुमा देती हैं। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में एक गलती दी गई है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए केवल 7 सेकंड का समय दिया गया है।

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा, सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में गलती ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। देखा जाए तो इसके लिए काफी कम समय दिया गया है, ऐसे में अगर आप चाहे तो थोड़ा और अधिक समय ले सकते हैं। हालांकि, इसे सॉल्व करने में काफी लोग हार मान चुके हैं। अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस तस्वीर में गलती ढूंढ पाए हैं। तो आप इस चैलेंज को लेने के लिए तैयार हैं..

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रही तस्वीर में छिपी गलती

ये रही तस्वीर में छिपी गलती

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को अच्छे से देख लिया होगा तो आपको इस तस्वीर में गलती नजर आई या फिर अभी भी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अब तक आपको गलती नहीं नजर आई है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देखिए, वहां आपको लाल सर्कल नजर आएगा। यहां आप देखेंगे कि इस तस्वीर में जो टेबल रखा हुआ है, उसका एक पैर नहीं है। अब तो आप समझ गए न कि तस्वीर में क्या गलती दी गई है। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article