वायरल न्यूज़

Viral Video: मगरमच्छ की पीठ पर बैठने की गलती कर गया शख्स, फिर जो दिखा रोंगटे खड़े हो जाएंगे; देखिए वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 05:01 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देख सकते हैं कि एक शख्स बिना डरे मगरमच्छ की पीठ पर बैठ गया. मगर इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया किसी को भी डरा देगा.

Image

मगरमच्छ की पीठ पर बैठ गया शख्स। (फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ की पीठ पर बैठा शख्स।
  • मगरमच्छ के साथ ही खेलने लगा शख्स।
  • हैरान कर देगा वीडियो।

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशळ मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ऐसा कुछ नजर आया है कि शायद ही पहले कभी देखा होगा।

मगरमच्छ की पीठ पर बैठ गया शख्स

दिमाग घुमा देने वाला ये वीडियो दरअसल खतरनाक शिकारी मगरमच्छ से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि झुंड में मगरमच्छ पानी के किनारे पर हैं कि तभी एक शख्स कूदकर विशालकाय मगरमच्छ के करीब पहुंच गया। चौंक जाएंगे कि शख्स सीधे उसकी पीठ पर बैठ गया। इधर शख्स के पीठ पर बैठते ही मगरमच्छ भी तुरंत एक्टिव हो गया और पानी की तरफ बढ़ने लगा। शख्स अभी भी मगरमच्छ की पीठ पर बैठा है। इसमें मगरमच्छ पानी के बहुत करीब पहुंच गया, मगर शख्स अभी मगरमच्छ की पीठ से नहीं उतरा।

डरा देगा नजारा

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है। हैरान हो जाएंगे कि शख्स जब मगरमच्छ की पीठ पर बैठा था, तब आसपास दूसरे मगरमच्छ भी मौजूद थे। मगर शख्स इससे बिल्कुल नहीं घबराता है। वो आराम से मगरमच्छ की सवारी करता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि मगरमच्छ की पीठ की सवारी करते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। मगर वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article