वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: शेर से बचने के लिए झाड़ियों में छिपा था शिकार, मगर एक गलती ने मरवा दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2025, 02:08 PM IST

Wild Animal Attack Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेर शिकार की तलाश में था मगर उसे कहीं कुछ नजर नहीं आता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शायद शेर ने भी नहीं की होगी।

Image

शिकार करते हुए शेर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (Photo/Instagram)

Wild Animal Attack Video: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। यकीनन शेर इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल में शायद ही कोई जानवर इसके सामने टिकने की हिम्मत कर पाएगा। शेर की एक दहाड़ ही बड़े से बड़े जानवर को डराने के लिए काफी होती है। अभी जंगल के राजा शेर से जुड़ा ऐसा ही खतरनाक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि शेर शिकार पर निकला है और जंगल में यहां-वहां घूम रहा है। मगर उसे काफी देर बाद भी शिकार नजर नहीं आता। फ्रेम में अभी तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है।

खुद की गलती से शेर का शिकार बना जानवर

मगर इसके बाद जो कुछ नजर आता है सचमुच देखकर दिमाग हिल जाएगा। इसमें देखेंगे कि शेर शिकार पर था कि तभी उसे हलचल महसूस हुई। शेर तुरंत एक जगह ठहर गया और इधर-उधर देखता है। देखकर हैरान हो जाएंगे शेर के करीब में ही शिकार पेड़-पौधों के पीछे छिपा था। दोनों के बीच महज कुछ फीट की दूरी है। इधर शिकार चुपचाप शेर के जाने का इंतजार करता है। मगर उसकी एक गलत ने सारा खेल खराब कर दिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि जानवर अपना जगह पर बैठा है और गलती से अपने सींग हिलाने लगता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर शेर को तुरंत भनक लग गई शिकार करीब है और उसी दिशा में दौड़ लगा दी। इधर जानवर भी पूरी ताकत से दौड़ता है मगर शेर से तेज नहीं दौड़ पाया। शेर पूरी ताकत से उसपर झपटा और दबोच लिया। भूखे शेर ने थोड़ी ही देर में उसे अपने मुंह का निवाला बना लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी चौंकाने के लिए काफी है। मालूम हो वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर successaffair_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article