Ajab Gajab News: लंबे लोग हर किसी को पसंद होते हैं। हालांकि, कुछ लोग तमाम जतन के बाद भी लंबे नहीं हो पाते हैं। कुछ लोग लंबे होने के लिए खूब सारी दवाइयां खाते हैं, इसके बाद भी उनकी लंबाई नहीं बढ़ती है। इन दिनों अमेरिका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की पत्नी को लंबे लोग पसंद थे। इसके बाद शख्स ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए जो किया, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शख्स ने अपनी लंबाई मात्र 3 इंच बढ़ाने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर दिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)
1 करोड़ खर्च कर बढ़वाई 3 इंच लंबाई
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स ने मात्र 3 इंच की लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत ही दर्दनाक सर्जरी करवाई। उसने अपने पैर की हड्डियां तुड़वाकर उसमें कीले डलवाए और हफ्तों तक तेज दर्द झेलता रहा। दरअसल, शख्स ने अपनी तीन इंच लंबाई बढ़ाने के लिए लेग लेंथिंग सर्जरी करवाई। अमेरिका के इस शख्स का नाम रॉय कॉन है। रॉय कॉन की लंबाई पांच फीट छह इंच थी। शख्स अपनी कम लंबाई की वजह से परेशान हो चुका था क्योंकि उसकी पत्नी को लंबे लोग पसंद थे।
दर्दनाक सर्जरी करवाने का लिया फैसला
इसके बाद शख्स ने लंबा होने के लिए दर्दनाक सर्जरी करवाने का फैसला लिया। शख्स के दोनों जांघ की हड्डियां तोड़ी गईं और बेहद मुश्किल सर्जरी के बाद शख्स की लंबाई पांच फीट 6 इंच से बढ़कर पांच फीट नौ इंच हो चुकी है। डेलीस्टार के अनुसार, मशहूर कॉस्मेटिक सर्जन केविन देवीपरसाद ने इस बेहद ही मुश्किल सर्जरी को अंजाम दिया। वह लेग लेंथिंग के विशेषज्ञ हैं। उनका क्लिनिक अमेरिका के लास वेगास में है। कॉन ने अपनी सर्जरी के बाद बताया कि मैंने बचपन से इसके बारे में सुना था। मैं अब इसका खर्च उठा सकता था। पूरी प्रक्रिया में तकरीबन ढाई महीने का समय लगा।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
