वायरल न्यूज़

पत्नी के सामने लड़की को बोल दिया BYE, उसके बाद जो हुआ बहुंत हंसेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 4, 2024, 01:09 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि पति ने कोल्ड कॉफी लेने के बाद लड़की को BYE बोल दिया और यही उसके परेशानी की वजह बन गया। दरअसल उसकी पत्नी को ये सब पसंद नहीं आया।

Image

वायरल हुआ पति-पत्नी का मजेदार वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में पति-पत्नी के बीच झगड़ों से जुड़े वीडियो की भरमार है। इनमें दोनों किसी ना किसी बात पर बुरी तरह झगड़ पड़ते हैं। मगर कभी-कभी झगड़ा इतनी छोटी सी बात पर होता है कि देखकर हंसी नहीं छूटती। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर नेटिजन्स हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इसमें इतनी छोटी सी बात पर पत्नी झगड़ पड़ी कि खुद को पति को इसका अंदाजा नहीं हुआ। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि पति-पत्नी दोनों कार की फ्रंट सीट पर बैठे हैं। इसमें पत्नी की गोद में नन्हा बच्चा भी है। सभी बहुत खुश हैं।

BYE बोलना पड़ गया महंगा

फ्रेम में आगे देखेंगे कि पति का कुछ पीने का मन हुआ। उसने तुरंत गाड़ी साइड में लगाई। सामने काउंटर पर लड़की थी और शख्स ने उसे देखकर तुरंत दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। कोल्ड कॉफी ऑर्डर की और ऑर्डर की पेमेंट रिसीव कर रही लड़की ने भी वापस नमस्ते किया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। दरअसल बिल लेने के बाद पति ने उसे थैंक्स कहता है और BYE कहकर गाड़ी आगे बढ़ा दी। गाड़ी दो-चार कदम ही आगे गई थी कि तभी पत्नी उसपर बरस पड़ी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर साफ अंदाजा लगता है कि पत्नी को पति के बाए कहने का तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। वो अजीब सा मुंह बनाकर दोबारा पति की एक्टिंग करती है। इधर पति भी समझ गया कि उसने ऐसा बोलकर गलती कर दी है। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article