वायरल न्यूज़

Viral Video: पत्नी ने गाना गाकर की पतिदेव की शिकायत, यूजर्स बोले - बेहद खास है अंदाज-ए-बयां

इंस्टाग्राम पर एक बहुत मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पत्नी अपने पति की शिकायत गाकर करती नजर आ रही है। इस वीडियो को सुनने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

Image

पत्नी ने अनोखे अंदाज में की पति की शिकायत (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने अनोखे अंदाज में की पति की शिकायत
  • गाना गाकर बताया शिकायतों की पूरी लिस्ट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Husband Wife Funny Video: पति-पत्नी के बीच का रिश्ता बड़ा ही अनोखा होता है। इस रिश्ते में कभी प्यार तो कभी नोंक-झोंक होना आम बात है। अपने आसपास या अपने माता-पिता या खुद के पार्टनर के साथ अपने कभी प्यार के मोमेंट तो कभी गुस्से वाला समय भी देखा होगा। ऐसे में कई बार गुस्सा जताने का यह तरीका थोड़ा फनी हो जाता है, जिस पर ना चाहते हुए भी आपका पार्टनर हंस पड़ता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी आपको देखने को मिलेगा।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पत्नी अपने पति की शिकायत गाना गाकर कर रही है। जी हां, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग के गाने 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर उसने पति की शिकायतों की झड़ी लगा दी है। ऐसे में उसका अंदाज-ए-बयां बेहद खास लग आ रहा है। इसे सुनकर आप भी मस्त हो जाएंगे। यूजर्स भी उसके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

पत्नी ने अनोखे अंदाज में की पति की शिकायत

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो काफी लोगों के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत प्यारी आवाज, किसी की नजर ना लगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वाह सुरीली आवाज में वाट लगा दी। बता दें, इस वीडियो को 'radhaa_srivastava3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, ये राधा श्रीवास्तव नाम की एक इन्फ्लुएंसर का अकाउंट है, जिस पर 2 लाख 19 हजार फॉलोअर्स भी हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article