वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: बच्चे ने की मोबाइल की ऐसी व्याख्या, टीचर ने खुश होकर दे दिया फुल मार्क्स, पढ़कर आप भी लोटपोट हो जाएंगे

इंस्टाग्राम पर एक आंसर शीट वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्चे ने मोबाइल की व्याख्या की है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। बच्चे की इस कॉपी को देखकर टीचर ने भी फुल मार्क्स दिए हैं।

Image

बच्चे ने की मोबाइल की खतरनाक व्याख्या (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने की मोबाइल की खतरनाक व्याख्या
  • खुश होकर टीचर ने दिया फुल मार्क्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Answer Sheet: आजकल हर इंसान के पास मोबाइल है। बच्चा हो या बड़ा हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है, जिसमें लोग अक्सर रील्स देखा करते हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वैसे देखा जाए तो फोन स्क्रॉल करना किसी गंभीर बीमारी से कम नहीं है, जिसके चपेट में हर इंसान आ चुका है। हाल-फिलहाल में इंटरनेट पर एक रील्स शेयर किया गया है, जिसमें मोबाइल की व्याख्या की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस रील्स में एक फनी आंसर शीट देखने को मिलेगा, जिसमें एक बच्चे ने मोबाइल के बारे में गजब की व्याख्या की है। बच्चे ने मोबाइल को जिंदगी बताया है। ऐसे में उसकी व्याख्या देख टीचर ने उसे फुल मार्क्स दिए हैं और लोग भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। आप भी बच्चे की व्याख्या देख हैरान रह जाएंगे और लोटपोट कर हंसने लगेंगे। लोगों का कहना है कि लगता है बच्चे के साथ-साथ टीचर को भी मोबाइल की लत है।

बच्चे ने की मोबाइल की खतरनाक व्याख्या

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस रील्स पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मैं तुम्हारा टीचर बोल रहा हूं. वो बेटा अगर तुम्हें बुरा न लगे तो ऑस्कर और कॉलेज की सारी डिग्री आपके पापा तक डिलीवर करवा देता हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मोबाइल गैजेट नहीं बीमारी है। बता दें, इस वीडियो को 'creator03319' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.85 लाख से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article