वायरल न्यूज़

VIDEO: आग लगने पर क्यों नहीं खोलनी चाहिए खिड़की, नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 20, 2024, 08:41 AM IST

VIDEO: आपने कभी सोचा है कि आग लगने की स्थिति में कभी भी खिड़की या दरवाजे क्यों नहीं खोलने चाहिए। आज इसका जवाब आपको जरूर जानना चाहिए, क्योंकि ये आपकी जिंदगी में बहुत कारगर साबित होने वाला है।

Image

आग लगने पर कभी नहीं खोलनी चाहिए खिड़की। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आग लगने पर क्यों ना खोलें खिड़की
  • वजह जानकर होश उड़ जाएंगे
  • खिड़की खोलने से बढ़ती है मुसीबत

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ डराते हैं तो कुछ हमें भावुक कर देते हैं। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो इन सबसे अलग है। वीडियो से आपको गजब की जानकारी मिलने चाहिए। इसमें आपको पता चलेगा कि आग लगने पर घर की खिड़की क्यों नहीं खोलनी चाहिए। ऐसी स्थिति में खिड़की खोलने पर कितनी बड़ी मुसीबत आ सकती है, इसका शायद ही किसी को अंदाजा होगा। गजब की जानकारी देने वाला या वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खिड़की खोलते ही लगी भयानक आग

वायरल वीडियो फायर मॉक ड्रिल से जुड़ा है। इसमें देखेंगे कि किसी खुले स्थान पर आर्टिफिशियल घर बनाया गया है। इममें फायर कर्मचारियों ने घर में आग जलाई और बुझा दी। खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। आगे देखेंगे कि आर्टिफिशियल घर से धुआं निकल रहा है, मगर आग नहीं जल रही। फ्रेम में फिर जो नजारा दिखाई दिया किसी के भी होश उड़ जाएंगे। अब जैसे ही खिड़की खोली गई और तुरंत इतनी भयानक आग लगी ये कई फीट तक बाहर निकल आई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अब खिड़की खोलने से आग लगने की वजह भी जान लीजिए। दरअसल आग को जलने के लिए ऑक्सीजन की जरुरत होती है। ऐसे में खिड़की खोलने से आग को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और ये बुरा तांडव मचाती है। मालूम हो कि फायर मॉक ड्रिल से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article