Luxury Penthouse Powai Mumbai: मुंबई भारत का एक ऐसा शहर है, जिसे 'सपनों का शहर' कहा जाता है। यह अपनी भीड़भाड़ वाली संकरी गलियों और सीमित जगह के लिए जाना जाता है। जहां शहर की अधिकांश आबादी इन चुनौतियों को शहरी जीवन का एक हिस्सा मान लेते हैं, वहीं एक शख्स ने 25,000 वर्ग फुट में एक पेंट हाउस बनाकर लोगों चुनौती दी है। इस विशाल पेंटहाउस को भारत के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी ने पवई में बनाया है, जिसकी सुंदरता बेमिशाल है।
यहां शहर के मुकाबले 2°C कम रहता है तापमान
ये भी पढ़ें - Ajab Gajab: आखिर क्या है इस सिक्के में खास, क्यों हुई 4 करोड़ रुपए में नीलामी, जानकर चौंक जाएंगे
वित्तीय सामग्री निर्माता शरण हेगड़े को इंटरव्यू देते हुए निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि उन्हें हमेशा मुंबई के बुनियादी ढांचे और इसकी भीड़भाड़ वाली गलियों से काफी परेशानी होती थी। इसी कारण, उन्होंने एक आत्मनिर्भर टाउनशिप बनाने का फैसला किया, जिसमें बेहतरीन सड़कों के साथ कुशल जल निकासी व्यवस्था और हरियाली हो। हीरानंदानी ने बताया कि वे पहले अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहते थे जहां बुनियादी सुविधाओं की काफी कमी थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी होती थी। ऐसे में उन्हें लगा कि एक दिन वे कुछ ऐसा बनाए, जिससे ये सारी परेशानियां दूर हो सकें। शुरुआती दौर में परिवार और रिश्तेदार लोग इसे अव्यावहारिक मानते थे।
शहर के बाकी हिस्से की तुलना में 2 डिग्री कम तापमान
हीरानंदानी द्वारा बनाई गई टाउनशिप न केवल सुंदरता में बेमिसाल है बल्कि यह मुंबई के बाकी हिस्सों की तुलना में भी सबसे बेजोड़ है। हरियाली और सुनियोजित शहरी ढांचे के चलते ही यहां का तापमान शहर के बाकी हिस्से की तुलना में लगभग 2 डिग्री कम है। हीरानंदानी का पेंटहाउस उनके सपने को तो साकार करता ही है। साथ ही शहरी जीवन के लिए एक नई प्रेरणा भी देता है।
घर खरीदने की सलाह पर हीरानंदानी
इंटरव्यू के दौरान हीरानंदानी ने कहा, 'घर केवल रहने के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने और निवेश करने का एक जरिया भी होना चाहिए। हीरानंदानी के मुताबिक, अगर कोई 1 करोड़ का घर लेना चाहता है तो उसके लिए उसकी सलाना आय करीब 20 लाख रुपये होनी चाहिए। यह सामर्थ्य और दीर्घकालिक वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण माना जाता है।
