वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: आखिर क्या है इस सिक्के में खास, क्यों हुई 4 करोड़ रुपए में नीलामी, जानकर चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी सिक्के की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसकी नीलामी 4 करोड़ रुपए में हुई है। इस सिक्के आखिर इतना क्या खास है और इसकी नीलामी इतने अधिक में क्यों हुई, आइए जानते हैं..

Image

4 करोड़ रुपए में हुई अमेरिकी सिक्के की नीलामी

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 करोड़ में सिक्के की नीलामी
  • 1975 में बनाया गया था ये सिक्का
  • सिक्के पर छपी है फ्रैंकलिन रूजवेल्ट की तस्वीर

American Dime Auctioned For 4 Crore: दुनियाभर में आपको काफी ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जो दिखती तो आम हैं लेकिन उसकी कीमत लाखों-करोडों में होती है। कुछ ऐसा ही पुराने सिक्कों के साथ होता है, जो कई बार इतने अधिक रुपयों में नीलाम होते हैं कि सुनकर ही लोगों को चक्कर आ जाता है। हालांकि, इन सिक्कों की लागत महज कुछ रुपए ही होती है लेकिन कुछ खास होने के चलते इनके दाम आसमान छू लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक तस्वीर ने काफी तहलका मचाया है। इस तस्वीर में आपको एक अमेरिकी सिक्का नजर आएगा, जिसकी नीलामी 4 करोड़ रुपए में हुई। एक नॉर्मल का सिक्का आखिर इतने करोड़ में कैसे नीलाम हो सकता है, सोचने वाली बात है।

दरअसल, ये सिक्का साल 1975 में बनाया गया था, जो सैन फ्रांसिस्को के टकसाल द्वारा बनाया गया था। नीलामी करने वाली एजेंसी के मुताबिक, यह सिक्का एक अमेरिकी डाइम है, जिस पर अमूमन 'S' का साइन बना होता है लेकिन इस सिक्के पर यह साइन नहीं है। ऐसा सिक्का पूरी दुनिया में सिर्फ दो पीस ही बनाए गए थे, जिसके चलते ये सिक्का मिलना बेहद ही दुर्लभ है। इस सिक्के पर आपको अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट की तस्वीर भी नजर आएगी।

ऑनलाइन कराई गई सिक्के की नीलामी

इस दुर्लभ सिक्के की नीलामी ग्रेट कलेक्शंस नाम के नीलामीघर द्वारा ऑनलाइन कराई गई। इस विषय में कैलिफोर्निया ग्रेट कलेक्शंस के अध्यक्ष इयान रसेल का कहना है कि इस दुर्लभ सिक्के की सफल नीलामी से वे बेहद खुश हैं और 4.25 करोड़ रुपये में इसकी नीलामी की गई है। नीलामी से पहले यह सिक्का ओहियो की तीन बहनों के पास था, जिन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखी है। इन महिलाओं का कहना है कि यह सिक्का उनकी भाई के मौत के बाद मिला था। उनके पास ऐसे 2 सिक्के थे। साल 1978 में एक सिक्के को परिवार ने 15 लाख में बेचा था।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article