Animal Video: आखिर शेर क्यों है जंगल का राजा, ये वीडियो देखकर खुद समझ जाएंगे आज

Animal Video: जंगल के इस वीडियो में देखेंगे कि शेरनी घात लगाकर शिकार की तलाश में बैठी थी, मगर शिकार नहीं कर पाई। मगर अचानक पहुंचे शेर हिलाकर रख दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • घात लगाकर भी शिकार ना कर पाई शेरनी।
  • मगर अचानक पहुंचे शेर ने सबको हिलाकर रख दिया।
  • वीडियो बताएगा कि आखिर शेर क्यों है जंगल का राजा।

Animal Attack Video: हजारों की तादाद में वीडियो हर रोज सोशल मीडिया में अपलोड किए जाते हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या शिकारी जानवरों से जुड़ी होती है, जो झुंड बनाकर बड़े से बड़े जानवर का शिकार कर डालते हैं। मगर जंगल का राजा शेर इस मामले में दूसरों जानवरों से अलग है। शेर उन शिकारियों में से एक है जो बिना डरे सैकड़ों जानवरों के बीच पहुंच जाता है और अकेला ही शिकार दबोचकर ले आता है। इस समय एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें शेर रफ्तार में दौड़ रहे जानवरों के बीच गया और शिकार की गर्दन दबोच लाया।

Animal Video

वीडियो देखकर जान जाएंगे कि आखिर शेर क्यों है जंगल का राजा। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

जब शिकार ना कर पाई शेरनी

शिकार के झुंड में घुसकर शिकार करते हुए शेर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि हजारों की तादाद में जानवर खुले मैदान से जंगल की तरफ दौड़ रहे हैं। इसी बीच शेरनी की दौड़ते हुए झुंड पर नजर पड़ी और तुरंत शिकार करने पहुंच गई। मगर करीब पहुंचते ही इतनी संख्या में जानवरों को देखकर उसकी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। वो घात लगाकर ऐसे शिकार की तलाश में बैठ गई जिसकी झुंड से बिछड़ने की संभवाना हो।

पता चलेगा शेर क्यों है जंगल का राजा

मगर फ्रेम में तभी ऐसा नजारा दिखाई दिया कि जान जाएंगे कि आखिर शेर को ही क्यों जंगल का राजा कहा जाता है। दरअसल अचानक शेर दौड़कर जानवरों के बीच पहुंच और एक झटके में शिकार की गर्दन दबोच ली। अगले ही सेकंड शेर उसे खींचकर दूर ले गया। उसकी ऐसी हिम्मत देखकर वीडियो बना रहे लोग भी चौंक गए। इधर शेरनी अभी भी शिकार की तलाश में है और आखिर तक बेचारी कोई शिकार नहीं कर पाई।

End of Feed