वायरल न्यूज़

Viral Video: कमजोर समझा और लड़की को छेड़ने लगा शख्स, मगर हाथ लगाते ही तोड़ दिया पूरा शरीर; देखिए वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 02:07 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि लड़की लिफ्ट में थी कि तभी एक शख्स उसे छेड़ने पहुंच गया। मगर उसने जैसे ही कंधे पर हाथ रखा बेचारे को दिन में तारे नजर आ गए।

Image

लिफ्ट में लड़की को छेड़ना पड़ा भारी। फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट

KEY HIGHLIGHTS
  • लिफ्ट में लड़की को छेड़ना पड़ा भारी।
  • दिन में दिखा दिए तारे।
  • मनचले को सिखाया सबक।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया ऐसे सैकड़ों वीडियो से भरी पड़ी है, जिनमें मनचले लड़कियों को छोड़ते हुए नजर आ जाएंगे। मगर कई बार छेड़खानी करना बड़ा महंगा भी साबित हो जाता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो लिफ्ट में लड़की को कमजोर समझकर उसे छेड़ने की गलती कर गया। मगर फिर उसकी ऐसी धुलाई हुई कि मानो बेचारे का पूरा शरीर ही टूट गया। बुरी तरह पिटते हुए शख्स का ये हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं

लड़की को छेड़ने की गलती कर गया मनचला

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़की ऑफिस की बिल्डिंग में दाखिल हुई। वो लिफ्ट में सवार हुई कि तभी एक मनचले की उसपर नजर पड़ी। लिफ्ट में लड़की को अकेला देखकर शख्स ने तुरंत लिफ्ट रोकी और उसमें अंदर आ गया। फ्रेम में देखेंगे कि लड़की और शख्स दोनों लिफ्ट में हैं। लिफ्ट अब ऊपर की तरफ जाती है कि मनचला गंदी हरकत करने लगता है। उसने धीरे से लड़की के कंधे पर हाथ रखा और उसे छेड़ने की गलती कर गया। क्योंकि दफ्तर जा रही लड़की लड़ने में भी माहिर थी। इधर शख्स के कंधे पर हाथ रखते ही वो समझ गई कि कुछ गलता हुआ।

फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि उसने तुरंत पीछे मुड़कर देखा और शख्स के मुंह पर जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। धप्पड़ इतना जोरदार था कि उसे दिन में तारे नजर आ गए और धड़ाम से लिफ्ट के फ्लोर पर गिर पड़ा। अब शख्स उठने की कोशिश करता है और पलटवार करता है। मगर लड़की ने उससे पहले ही उसकी ऐसी धुनाई कि बेचारा फिर दोबारा उठ नहीं पाया। अब लड़की उसे अधमरा छोड़कर लिफ्ट से बाहर निकल गई और शख्स वहीं पड़ा रहा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मनचले की बुरी तरह पिटाई करते हुए फाइटर लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article