वायरल न्यूज़

बच्चे पर आई मुसीबत तो शेरों के झुंड से भिड़ गई भैंस, आगे जो दिखा दिल हार बैठेंगे आप, Video वायरल

Lion Buffalo Fight: आप देख सकते हैं कि एक भैंस अपने बच्चे के साथ किसी घास के मैदान पर जा रही होती है। इस बीच उसका बच्चा थोड़ा पीछे छूट जाता है। तभी एक शेर बच्चे पर हमला कर देता है। जैसे ही मां को यह बात पता चलती है, वह झट से पीछे आकर अपने बच्चे को बचाने में लग जाती है।

Image

भैंस और शेर की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

Lion Buffalo Fight: मां चाहे इंसान की हो या जानवर की, अपने बच्चे पर मुसीबत आने के बाद वह अपनी जान की पूरी बाजी लगा देती है। कहते हैं कि धरती पर मां भगवान का रूप ऐसे ही नहीं होती है। अपने बच्चे पर आई आफत से निकालने के लिए मां किसी भी हद तक गुजर जाती है। आपने इंसानी मां को तो ऐसा करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं। उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंस अपने बच्चे के साथ किसी घास के मैदान पर जा रही होती है। इस बीच उसका बच्चा थोड़ा पीछे छूट जाता है। तभी एक शेर बच्चे पर हमला कर देता है। जैसे ही मां को यह बात पता चलती है, वह झट से पीछे आकर अपने बच्चे को बचाने में लग जाती है। हालांकि, तभी वहां पर शेरों का झुंड पहुंच जाता है और वह भैंस के बच्चे पर टूट पड़ता है। इतने शेरों को एक साथ देखकर भी मां की हिम्मत नहीं टूटती है। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए शेरों के झुंड से भी भिड़ जाती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि एक-एक करके वह सारे शेरों को वहां से भगाने की जुगत में लगी रहती है। वहीं शेर भी उसके बच्चे का शिकार करने की कोशिश करते रहते हैं। वीडियो के अंत में आप देख पाएंगे कि इस लड़ाई में भैंसों के झुंड की एंट्री होती है। भैंसों का झुंड उन शेरों को वहां से खदेड़ देता है। इस तरह आखिर में भैंस के बच्चे की जान बच जाती है। वीडियो को sad lyrics नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'मां है वो अपने बच्चे के लिए दुनिया से लड़ सकती है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article