वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: पंखे की हवा बचाने के लिए युवक ने निकाला इतना जबरदस्त देसी जुगाड़, लोग बोले- यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए

Desi Jugaad Video: गर्मी से परेशान होकर एक भारतीय शख्स ने ऐसा जुगाड़ निकाला है, जिसे देखकर आपका दिल भी गार्डन-गार्डन हो जाएगा। आप भी इस युवक के देसी जुगाड़ के कायल हो जाएंगे। आप देख पाएंगे कि इस देसी जुगाड़ के जरिए वह पंखे की हवा जरा भी बर्बाद नहीं करता है।

Image

हवा बचाने का सबसे जबरदस्त जुगाड़ (एक्स)

Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को देसी जुगाड़ का महारथी माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि देसी जुगाड़ से कई बार बड़े से बड़े काम बेहद ही आसानी से हो जाते हैं। वहीं कई बार कुछ ऐसे काम भी हो जाते हैं, जिन्हें नामुमकिन माना जाता है। भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप सिर चढ़कर बोल रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वी भारत से लेकर पश्चिम तक तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इस कारण लोग गर्मी से परेशान हैं।

गर्मी दूर भगाने का सबसे जबरदस्त जुगाड़

इसी गर्मी से परेशान होकर एक भारतीय शख्स ने ऐसा जुगाड़ निकाला है, जिसे देखकर आपका दिल भी गार्डन-गार्डन हो जाएगा। आप भी इस युवक के देसी जुगाड़ के कायल हो जाएंगे। आप देख पाएंगे कि इस देसी जुगाड़ के जरिए वह पंखे की हवा जरा भी बर्बाद नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस भारतीय युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो देखकर कमेंट कर दिया है कि यह टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि युवक किसी जगह सो रहा है। इस बीच उसने फर्राटा पंखे में एक पॉलीथीन लगाया हुआ है। ऐसा उसने इसलिए किया है जिससे पंखे की हवा इधर- उधर न जाए। शख्स ने बेहद ही बड़ी पॉलिथीन का इस्तेमाल किया है और फर्राटा पंखे से इसे ऐसे जोड़ा है कि हवा सिर्फ शख्स को ही लग रही है। वीडियो को @Anshika_ya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर्स ने कैप्शन में लिखा, 'यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए, भारत से बाहर नहीं आनी चाहिए। इस भैया ने गर्मी का जुगाड़ देखो कितना अच्छा किया है, ताकि हवा कहीं ना जाए।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article