जब उज्बेकिस्तान के टैक्सी ड्राइवर ने गाया हिंदी गाना, अंदर बैठी महिला यात्री का रिएक्शन हो गया वायरल

उज्बेकिस्तान के एक टैक्सी ड्राइवर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैक्सी ड्राइवर बॉलीवुड का गाना गा रहा है, इतना ही नहीं, वह उन गानों को इस अंदाज में गा रहा है जैसे कोई इंडियन गाता है।

सोशल मीडिया पर एक टैक्सी ड्राइवर का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ड्राइवर को बॉलीवुड गाना, "सोचेंगे तुझे प्यार करे कि नहीं..." गाते हुए देखा जा सकता है। वैसे बॉलीवुड सॉन्ग गाना भारतीयों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन वायरल हो रहा ये टैक्सी ड्राइवर भारत का नहीं बल्कि उज्बेकिस्तान का है। जी हां, इस टैक्सी ड्राइवर ने हिंदी गाना गाते हुए अपने कई सारे वीडियोज़ अपने इंस्टाग्राम हैंडल @azizxon\_taxi पर शेयर किए हैं।

taxi driver in Uzbekistan sang a Hindi song

हिंदी गाना गाते हुए टैक्सी ड्राइवर (Instagram/@azizxon_taxi)

हिंदी गाने गाता है उज्बेकिस्तान का यह ड्राइवर

हाल के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टैक्सी ड्राइवर अपनी राइड लेने पहुंचता है। राइड बुक करने वाली महिला टैक्सी में जैसे ही बैठती है, वैसे ही टैक्सी ड्राइवर अपनी गाड़ी में लगे म्यूजिक सिस्टम को ऑन कर देता है, जिसमें हिंदी गाना बज रहा होता है। गाना बजते ही ड्राइवर उस गाने को जोर-जोर से गाने लगता है, जिसके बाद टैक्सी के अंदर बैठी महिला उसे गाना गाते हुए देखकर चौंक जाती है। महिला के चेहरे पर उसका रिएक्शन देखते बन रहा है। ड्राइवर को इस तरह बॉलीवुड सॉन्ग गाते देख महिला के चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल आ जाती है।

End of Feed