वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: क्या होता है ड्राई प्रमोशन, आखिर क्यों इंटरनेट पर हो रही इतनी चर्चा, जान लीजिए इसका मतलब

इंटरनेट पर दो शब्द को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है, जिसे ड्राई प्रमोशन कहा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानके हैं कि इन शब्दों का असली मतलब क्या है। जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल..

Image

ड्राई प्रमोशन और इसका मतलब (iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्राई प्रमोशन क्या है
  • ड्राई प्रमोशन का क्या मतलब है
  • इंटरनेट पर क्यों वायरल हो रहा

What Is Dry Promotion: ऑफिस की चकाचौंध में हर कोई काम करना चाहता है। अपने आपको दूसरे से बेहतर दिखाना और नंबर वन आना हर कोई चाहता है। ऐसे में कई बार कुछ लोग बेहतर काम करके अपने बॉस की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश करते हैं। इसके पीछे का कारण सिर्फ एक है और वो है प्रमोशन और अच्छी सैलरी। काफी लोगों को इसका फल भी मिलता है और उनकी सैलरी बढ़ जाती है और कुछ को प्रमोशन भी मिल जाता है।

आपने प्रमोशन के बारे में काफी सुन लिया और जान भी लिया। लेकिन क्या आप ड्राई प्रमोशन के बारे में जानते हैं? इन दिनों सोशल मीडिया पर ड्राई प्रमोशन काफी सुनने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ड्राई प्रमोशन? बता दें, ये ड्राई प्रमोशन किसी कर्मचारी के लिए एक सिरदर्दी से कम नहीं है। आसान भाषा में कहा जाए तो ड्राई प्रमोशन में आपको उसी सैलरी में अधिक काम करना होता है।

ड्राई प्रमोशन और इसका मतलब

दरअसल, ड्राई प्रमोशन का मतलब होता है कि कर्मचारी के सिर पर काम का बोझ अधिक डालते हुए उसका प्रमोशन कर दिया जाता है। लेकिन उसमें सैलरी नहीं बढ़ाई जाती है। यानी पिछली सैलरी में ही इंसान को और ज्यादा काम करना होता है। बॉस द्वारा बिना इंक्रीमेंट के ही प्रमोशन दे दिया जाता है और आपको कोई उच्च पद संभालने को कह दिया जाता है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article