चीन दुनियाभर में अपने अजीबोगरीब कारनामों और खानपान के लिए जाना जाता है। कुछ दिन पहले यहां पर स्ट्रीट गर्लफ्रेंड का चलन था, जो काफी सुर्खियों में भी रहा।
लेकिन अब चीन के लोगों ने एक नया कारनामा शुरू कर दिया है। इसके तहत अब चाइनीज मां-बाप अपने बच्चों के लिए प्रोफेशनल पैरेंट की तलाश कर रहे हैं।
प्रोफेशनल पैरेंट थोड़ा सुनने में अजीब लग रहा है। लेकिन इसका मतलब है अगर कोई मां-बाप अधिक बिजी हैं तो वे अपने बच्चों के लिए प्रोफेशनल पैरेंट हायर कर सकते हैं, जो वो सारा काम करेंगे, जिसे एक माता-पिता करते हैं।
एक प्रोफेशनल पैरेंट बच्चों को असली मां-बाप वाला प्यार देंगे और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के पास भी ले जाएंगे और उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव भी रखें।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये सर्विस घंटों, दिनों और लिव इन के हिसाब से मिल रही है, जिसकी अलग-अलग कीमत फिक्स है। इस नौकरी में लोग डेढ़ से तीन लाख रुपये तक महीना कमा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।